- Hindi News
- National
- Kurukshetra News Haryana News Bjp Government Implements Old Age Pension Of Rs 5100 As Promised By Its Ally Jjp Ajit
भाजपा सरकार अपने सहयोगी दल जजपा के वादे अनुसार बुढ़ापा पेंशन 5100 रुपए करें लागू : अजीत
लाडवा | लाडवा के किसान विश्राम गृह में भारतीय किसान यूनियन की मासिक बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता ब्लॉक प्रधान अजीत सिंह भूतमाजरा ने की। ब्लॉक प्रधान अजीत सिंह भूतमाजरा ने कहा कि 18 मार्च को दिल्ली के जंतर-मंतर पर होने वाले किसान महासम्मेलन में भाग लेने के लिए लाडवा ब्लॉक के भारी संख्या में किसानों को आह्वान किया गया है। जिसको लेकर किसान दिल्ली पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार अपने सहयोगी दल जेजेपी के वायदे अनुसार बुढ़ापा पेंशन को 5100 रुपए मासिक तुरंत लागू किए। वहीं स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट भी जल्द लागू करें। बलजीत जैनपुर, धर्मबीर नेहरा, जसबीर जैनपुर, मदन बपदा, धर्मपाल, ओमबीर, जगीर बन, सूरजमल, कर्म सिंह, भूरा राम, मान सिंह, शिव कुमार मौजूद रहे।