- Hindi News
- National
- Kurukshetra News Haryana News Bjp Workers Celebrated Holi Meeting At Circuit House
सर्किट हाउस में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया होली मिलन समारोह
कुरुक्षेत्र | भाजपा कार्यकर्ता ने सोमवार को सर्किट हाउस में होली मिलन समारोह आयोजित किया। भाजपा जिला अध्यक्ष धर्मवीर मिर्जापुर ने कहा कि नारी शक्ति के शौर्य का प्रतीक महिला दिवस एवं रंगों का त्योहार होली बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि इस दिन का समाज के लिए विशेष महत्व है। आज के दिन अगर व्यक्ति रंग लेकर अपने दुश्मन के पास सच्चे मन से जाता है तो उनकी दुश्मनी भी खत्म हो जाती है। कहा कि इससे प्ररेणा लेकर सभी कार्यकर्ता जनहित में कार्य करते हुए समाज मे भाईचारा के साथ सद्भावना बढ़ाएं। इससे पार्टी का भी ग्राफ बढ़ेगा। जिला परिषद अध्यक्ष गुरदयाल सुनहेड़ी ने कहा कि रंगों के त्योहार होली पर आपसी भाईचारे को बढ़ाने के लिए पुष्पों के साथ मनाएंगे। इसके बाद सभी कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा कर होली मनाई। जिला महामंत्री रविन्द्र सांगवान, सुशील राणा, जिला पदाधिकारी शेर पाल राणा, रोशन बेदी, अमित रोहिल्ला, पृथ्वी सिंह, सर्वजीत विर्क, लाडी पाल, मुकेश वर्मा, जसविंद्र बहादुरपुरा, लाडवा निगरानी कमेटी संयोजक राजकुमार सैनी, रेणु खुग्गर, अनु माल्यान, राजदीप कौर, मंडल अध्यक्ष विनीत बजाज, हरीश अरोड़ा, रमेश सैनी, देश राज शर्मा, चिरंजीवी गर्ग, बरखा राम, मंगत चौहान, जिला मीडिया प्रभारी विनीत कवातरा, विक्रम शर्मा, रवि मथाना, नरेन्द्र शर्मा, धर्मवीर खेडी, सुरेंद्र माजरी, सुल्तान उपस्थित रहे।