पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kalayat News Haryana News Block Committee Chairman Election On 12 Which Will Be Blessed By The Minister Of State

ब्लाॅक समिति चेयरमैन चुनाव 12 को, जिसे राज्यमंत्री का आशीर्वाद वही बनेगा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

ब्लॉक समिति चेयरमैन बनने के लिए जंग शुरू हो गई है। करीब दो माह पूर्व 17 दिसंबर 2019 को ब्लॉक समिति चेयरमैन परमवीर हटाए जाने के बाद 12 मार्च को ब्लाॅक समिति चेयरमैन पद का चुनाव होना प्रस्तावित है। इसको लेकर ब्लॉक समिति सदस्यों के बीच मुलाकातों का भी सिलसिला शुरू हो गया है या कहें कि चेयरमैन की कुर्सी हासिल करने अथवा अपने पसंद के पार्षद को कुर्सी पर बिठाने के लिए नई बिसात बिछने लगी है। वार्ड 20 से ब्लॉक समिति सदस्य राजेश कुमार को चेयरमैन पद का प्रबल दावेदार माना जा रहा है राजेश कुमार के साथ कुछ ब्लाॅक समिति सदस्य देश भ्रमण पर भी निकल चुके हैं वहीं दूसरी ओर वार्ड 10 से पूनम बाला बात्ता को भी मजबूत दावेदार माना जा रहा है। लेकिन अभी उन्होंने अपने पत्ते नहीं खोले हैं। कलायत मंडल में ब्लॉक समिति के सदस्यों की कुल संख्या 22 है। अब सवाल होगा कि इनमें से प्रबल दावेदार किसे माना जाए। किसी एक नाम पर उंगली रखी नहीं जा सकती, क्योंकि समीकरण कई आधारों पर बनेंगे। एक समीकरण राजनीतिक दलों के अनुसार भी तय होगा, जिसमें देखना होगा कि किस दल के कितने ब्लॉक समिति सदस्य हैं। इन समीकरणों में वास्तविक सूत्र ये भी होगा कि सत्ता पक्ष का हाथ किसके सिर पर है।

कलायत| पूनम बाला बात्ता भी चेयरमैन पद की रेस में।

कलायत| चेयरमैन पद के दावेदार राजेश कुमार मटौर।
खबरें और भी हैं...