पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Fatehabad News Haryana News Blockade Of 20 Places In The District Police Will Be Deployed In Plain Uniform In Sensitive Areas Of The City Police Will Deal Strictly With The Men Who Create Violence

जिले में 20 जगह नाकाबंदी, शहर के संवेदनशील इलाकों में सादी वर्दी में तैनात रहेगी पुलिस, हुड़दंग मचाने वालोंं के साथ सख्ती से निपटेगी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

हाेली पर सुरक्षा के मद्देनजर शहर में हर मुख्य प्वाइंट पर पुलिस तैनात रहेगी। हुड़दंग करने वालों पर निगरानी रखी जाएगी। इसे लेकर सोमवार को भी हर चौक- चौराहों पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की गई। हर चौक पर 4- 5 पुलिस कर्मी कड़ी निगरानी करते हुए नजर आए। पुलिस ने बाइकर्स पर खास फोकस रखने का निर्णय लिया है। शहर पुलिस की दो पीसीआर, पांच राइडर शहर में गश्त करेंगे।

चौकी के पुलिस कर्मचारी अपने-अपने इलाके में गश्त करेंगें। वहीं नाकाबंदी कर बाहर से आने वाले वाहनों की जांच करेंगे। शहर में बीघड़ रोड, बस स्टैंड, जवाहर चौक, गुरु रविदास चौक रतिया चुंगी चौक पर पुलिस की नाकाबंदी रहेगी। अगर कोई लड़ाई- झगड़ा करता है तो पुलिस को सूचना देंगे तो पुलिस मौके पर पहुंच आगामी कार्रवाई अमल में लाएगी।

हुड़दंगियों को नहीं बख्शेंगे

पुलिस सुरक्षा के मद्देनजर रखते हुए जिले के सभी इलाकों की पुलिस सचेत रहेगी। हुड़दंगियों को बख्शा नहीं जाएगा। इसलिए होली के त्यौहार को सभी शांतिपूर्वक तरीके से मनाए।\\\'\\\' -राजेश कुमार, एसपी।

सभी एसएचओ अपने-अपने इलाकों में करेंगे गश्त

एसपी राजेश कुमार ने सभी एसएचओ को आदेश दिए है कि वह अपने- अपने इलाके में गश्त करेंगे। वह नाकाबंदी करेंगे। जिले 20 जगहों पर नाकाबंदी होगी। कुछ कर्मचारी सिविल वर्दी में भी तैनात रहेंगे। अगर कोई उन्हें हुड़दंगबाजी करते हुए मिलता तो उसे काबू कर लिया जाएगा

इन संवेदनशील इलाकों पर रहेगी पुलिस की पैनी नजर

शहर में पपीहा पार्क रोड, कबीर बस्ती, वाल्मीकि चौक इस इलाके में लड़ाई- झगड़ा होने की संभावना रहती है। चूंकि यहां पर दो पक्षों में अक्सर विवाद होते रहते हैं। पुलिस ने सभी को शांति पूर्वक त्यौहार मनाने के लिए निर्देश दिए है। अगर कोई किसी प्रकार की शरारत करता है तो पुलिस को सूचना देने के लिए कहा गया है। पुलिस के कर्मचारी भी इन इलाकों में विशेषकर अलग से तैनात किए जाएंगे।

फतेहाबाद। जवाहर चौक पर तैनात शहर पुलिस।

फतेहाबाद। वाहनों की जांच करते हुए ट्रैफिक एसएचओ रामधन व बस स्टैंड चौकी इंचार्ज वेदपाल।
खबरें और भी हैं...