पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Dulhera News Haryana News Blocking Due To Encroachment In Badli People Upset

बादली में अतिक्रमण होने से लग रहा जाम, लोग परेशान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

लाडपुर मोड़ से लेकर गुरुग्राम चौक तक अतिक्रमण होने के कारण लोग परेशान हैं। कस्बे के लाडपुर मोड़, पेलपा मोड़, देवीलाल द्वार व बस स्टैंड सहित कई स्थानों पर अतिक्रमण की समस्या बनी है। ऐसे में झज्जर-बादली सड़क मार्ग पर दिनभर जाम लगा रहता है। इस तरफ प्रशासन की ओर से ध्यान नहीं दिए जाने पर अतिक्रमणकारियों के हौसले बढ़ते जा रहे हैं। दुकानदारों ने अपनी दुकानों के बाहर सामान सजा रखा है। वाहन खड़ेे कर देने से मार्ग तंग रास्तों में तबदील हो गया है। सबसे अधिक परेशानी ओबीसी बैंक, एसबीआई बैंक व पीएनबी बैंक के सामने है। दिनभर वाहन चालकों व कस्बा वासियों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सोमबीर, राकेश, जितेन्द्र, पवन, राज, राजेश, हरिश, राजकुमार, राजबीर, कुलदीप आदि ग्रामीणों का कहना है कि अतिक्रमण के कारण कस्बे में दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। ऐसे में प्रशासन इस तरफ ध्यान देकर सख्त कार्रवाई करें। ताकि अतिक्रमण से निजात मिल सके।

खबरें और भी हैं...