- Hindi News
- National
- Kurukshetra News Haryana News Blood Donation Camp At State School Patak Majra On 14th
राजकीय स्कूल पटाक माजरा में रक्तदान शिविर 14 को
बाबैन | राजकीय प्राथमिक पाठशाला पटाकमाजरा में 14 मार्च को गांव के लोगों के सहयोग से दूसरा रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिक्षक राजेन्द्र सैनी ने बताया कि ग्राम सभा एंव शिक्षकों के सहयोग से आयोजित होने वाले दूसरे रक्तदान शिविर को लेकर गांव के अलावा आस पास के गांवों के युवाओं में भारी जोश एंव उत्साह है। उन्होंने अधिक से अधिक युवाओं से आह्वान किया कि वे शिविर में आकर रक्तदान कर पुण्य कार्य करे ताकि उनके द्वारा दिये गए रक्तदान से किसी व्यक्ति की अमूल्य जान बच सके।