पाबसर में रक्तदान शिविर 22 को
पिपली | शहीद सुरेंद्र सिंह जन कल्याण ट्रस्ट द्वारा शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में रक्तदान शिविर 22 मार्च को कैथल के पाबसर लगेगा। विनोद पाल झांसा चेयरमैन यूथ ब्लड सोसाइटी ने बताया कि शहीद भगत सिंह के भतीजे अभय सिंह संधू विशेष रूप से पहुंचेंगे। विनोद पाल ने बताया कि18 साल से 65 साल तक के स्वस्थ व्यक्ति रक्तदान कर शहीदों के सम्मान में रक्तदान कर उनको श्रद्धांजलि दें।