- Hindi News
- National
- Radaur News Haryana News Blood Donation Camp In Sadura Village Secretariat In Memory Of Martyrs Today
शहीदों की याद में सढूरा ग्राम सचिवालय में रक्तदान शिविर आज
शहीदों की याद में जिला युवा विकास संगठन की ओर से रविवार सुबह 10 बजे ग्राम सचिवालय सढूरा में रक्तदान शिविर का आयोजन होगा। स्वास्थ्य विभाग की टीम अपनी सेवाएं प्रदान करेगी। आयोजक मलखान सिंह ने बताया कि गांव में पहली बार शहीदों की याद में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। युवाओं में भारी जोश है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे ज्यादा से ज्यादा संख्या में रक्तदान कर दूसरों के अमूल्य जीवन को बचाने में अपना योगदान दें। इस अवसर पर भूपेंद्र सिंह, सुभाष चंद्र, ऋषिपाल, जगमोहन सिंह, नीरज धीमान, विनोद कुमार, गुरुदेव सिंह, अमन, रणपाल व गुरमीत सिंह मौजूद थे।