- Hindi News
- National
- Yamunanagar News Haryana News Blood Donation Camp Of Shiv Ekta Samiti Tomorrow
शिव एकता समिति का रक्तदान शिविर कल
रादौर | अनाजमंडी रोड पर स्थित सिंडिकेट बैक के पास सामाजिक संस्था शिव एकता समिति की ओर से शनिवार 14 मार्च को सुबह 9 बजे रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शुभारंभ पूर्व विधायक श्यामसिंह राणा करेंगे। संस्था के सदस्य गुलशन सैनी ने बताया कि रेडक्रॉस सोसाइटी की टीम सेवाएं प्रदान करेगी।