बुढ़नपुर खालसा में 15 को रक्तदान शिविर
गढ़ी बीरबल | 15 मार्च रविवार को पंचायत बुढनपुर खालसा की ओर से थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों के लिए रक्तदान शिविर सामुदायिक भवन बुढनपुर खालसा में लगाया जाएगा। जिसमें इच्छुक रक्तदाता सुबह 9 बजे से दोपहर एक बजे तक रक्तदान कर सकते हैं। शिविर में इंद्री के विधायक रामकुमार कश्यप मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। यह जानकारी गावं बुढनपुर खालसा के सरपंच योगेश आर्य ने दी। इस अवसर पर जसबीर स्वामी, संजीव मलिक, जसबीर भौजी, समाजसेवी कपिल किशोर, गुरदेव सिंह सरपंच उपस्थित रहे।