- Hindi News
- National
- Alewa News Haryana News Blood Donation Camp On 18 In Memory Of Martyr Lt Satbir Singh
शहीद लेफ्टिनेंट सतबीर सिंह की याद में रक्तदान शिविर 18 को
थुआ के शहीद लेफ्टिनेंट सतबीर सिंह की याद में बुधवार 18 मार्च को गांव के सरस्वती पब्लिक स्कूल एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शहीद के पिता मान सिंह व भाई संदीप कुमार ने बताया कि कार्यक्रम में सीआरएस यूनिवर्सिटी जींद के कुलपति प्रो. आरबी सोलंकी ने शिरकत करेंगे। इसके अलावा सीआरएस यूनिवर्सिटी जींद के पूर्व कुलपति मेजर जनरल रणजीत सिंह, सेना से रिटायर्ड मेजर जनरल देवेश गौड़ व उचाना के एसडीएम डॉ. राजेश कोथ भी मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया वे रक्तदान करके शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करें।