36 महिलाओं का रक्त जांच कर दिए कुपोषण से बचाव के टिप्स
बिजलानाबास स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में पोषण पखवाड़ा मनाया गया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की ओर से किशोरियों व महिलाओं में रक्त की जांच की गई।
चिकित्सा प्रभारी डॉ. दिव्यकीर्ति की टीम ने 36 महिलाओं के रक्त की जांच की और स्वास्थ्य के बारे में जागरूक कर उपयुक्त पोषण आहार की जानकारी दी। डॉ. दिव्य कीर्ति ने बताया कि खान पान में बदलाव लाकर एनीमिया व कुपोषण से बचा जा सकता है। खाने में मल्टीग्रेन आटा जिसमें गेहूं, रागी, मक्का, सोयाबीन मिला हुआ हो खाना चाहिए। इससे आयरन व कैल्सियम की कमी को पूरा किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि दिन में एक समय दाल का सेवन कर शरीर में प्रोटीन की मात्रा बढ़ाई जा सकती है। सुनील एचआई व पूनम खत्री ने भी स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी। इस मौके पर महिलाओं को आयरन की गोलियां व पीने की दवा भी दी गई।
बिजलानबास के आंगनबाड़ी केंद्र में पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत संपन्न कार्यक्रम में मौजूद चिकित्सक व अन्य।