पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kaithal News Haryana News Body Found Near Pyuda Gate Not Identified Life Guard Cremated

प्यौदा गेट के पास मिले शव की नहीं हुई शिनाख्त, जीवन रक्षक दल ने किया दाह संस्कार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कैथल | गुरुवार सुबह प्यौदा गेट के पास से मिले शव की तीन दिन बाद भी शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को 72 घंटे तक सिविल अस्पताल में शिनाख्त के लिए रखा था। मृतक की पहचान न होने पर सोमवार को जीवन रक्षक दल ने दाह संस्कार किया। संस्था प्रधान राजू डोहर, सतीश गर्ग, राजकुमार शर्मा, नरेंद्र शर्मा, जितेंद्र व श्यामलाल ने बताया कि उनकी संस्था समाजसेवा के कार्य करती है।

लावारिस शवों का दाह संस्कार भी करवाते हैं। प्यौदा गेट के पास से मिले शव की भी शिनाख्त नहीं हुई तो उसका दाह संस्कार करवाया गया। विदित रहे कि गुरुवार सुबह जींद रोड स्थित प्यौदा गेट के पास से युवक का शव बरामद हुआ था। शव को आग लगाकर जलाने का प्रयास भी किया गया था। तितरम थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था, लेकिन न तो मृतक की शिनाख्त हुई और न ही हत्या करने वालों का कोई सुराग लगा है।
खबरें और भी हैं...