पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhuna News Haryana News Bottled Liquor On The Head A Case Has Been Registered Against Two

सिर पर मारी शराब की बोतल, दो के खिलाफ मामला दर्ज

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

फतेहाबाद | भट्‌टू रोड पर दो युवकों पर हमले में पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास की धारा के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस को दिए बयान में ठाकर बस्ती निवासी कमल ने बताया है कि वह होली के दिन शराब पीकर अपने दोस्त सिकन्दर के साथ भट्‌टूरोड पर गया था। इस दौरान एमसी कॉलोनी निवासी अभी व मातुराम कालोनी राजेश
शराब पी रहे थे।

सिकन्दर उसके साथ जाकर बैठ गया। आरोप है कि इस दौरान अभी व राजेश ने सिकंदर के सिर पर शराब की बोतल दे मारी। जब बीच- बचाव के लिए गया तो उसे भी घायल कर दिया। लोग इकट्‌ठा हुए तो वह मौके से फरार हो गया। गंभीर हालत में सिकंदर को अग्रोहा रैफर कर दिया गया।

अब पुलिस ने धारा 307 के तहत दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
खबरें और भी हैं...