- Hindi News
- National
- Karnal News Haryana News Brahmin Sabha Model Town Biennial Election On 26
ब्राह्मण सभा मॉडल टाउन का द्विवार्षिक चुनाव 26 को
करनाल। ब्राह्मण सभा माॅडल टाउन के द्विवार्षिक चुनावों की घोषणा कर दी गई है। सभा के आरओ जितेंद्र शर्मा एवं एआरओ अरुण शर्मा ने बताया कि 11 मार्च 2020 को मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। 15 मार्च तक मतदाता सूची संबंधित आपत्तियों का निपटान होगा। इसके उपरांत 22 मार्च 2020 को प्रधान, उप-प्रधान, सचिव, सह सचिव, कोषाध्यक्ष एवं 7 कार्यकारिणी के सदस्यों नामांकन भर सकते हैं। जबकि 29 मार्च को नामांकन पत्र की जांच-पड़ताल होगी। 5 मार्च तक नाम वापस लिए जा सकते हैं। जबकि उसी दिन चुनाव निशान आवंटन किए जाएंगे और अगर जरूरत पड़ी तो 26 अप्रैल को प्रधान, उप-प्रधान, सचिव, सह सचिव, कोषाध्यक्ष एवं 7 कार्यकारिणी के सदस्यों का चुनाव होगा और उसी दिन चुनाव परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।