पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Karnal News Haryana News Brahmin Youth Youth Introduction Conference In Karnal On 26 April

करनाल में ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 26 अप्रैल को

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

करनाल | ब्राह्मण समाज सेक्टर सात की मीटिंग में आगामी गतिविधियों को लेकर चर्चा की गई। 26 अप्रैल को भगवान परशुराम प्रकट दिवस के उपलक्ष्य में युवक-युवती परिचय व परिवार मिलन सम्मेलन करने का निर्णय लिया गया। मीटिंग की अध्यक्षता प्रधान शुभकरण शर्मा ने की। इस मौके पर संरक्षक हुकम सिंह कौशिक ने कहा कि 31 मार्च तक सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। सेक्टर चार, पांच, छह, सात, आठ, नौ, 13 व 14 से व्यक्ति ब्राह्मण समाज सेक्टर सात के सदस्य बन सकते हैं। उन्होंने युवक युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन श्री कर्णेश्वर मंदिर सेक्टर सात में किया जाएगा। समाज हित में युवाओं के लिए यह अच्छा मंच साबित होगा। इस अवसर पर देशबंधु शर्मा व सुरेश चंद शर्मा मौजूद रहे।
खबरें और भी हैं...