- Hindi News
- National
- Fatehabad News Haryana News Broke The Wall And Took The Goods And Cash From The Shop
दीवार तोड़कर दुकान से ले गए सामान और नकदी
गांव धांगड़ के एमपीरोही रोड पर किरयाना की दुकान से चाेर दीवार तोड़कर हजारों रुपये की नकदी व अन्य सामान लेकर फरार हो गए। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस को दी गई शिकायत में गांव धांगड़ निवासी कुलदीप ने बताया है कि उसकी एमपीरोही रोड पर किरयाना की दुकान है। बीती रात वह दुकान बंद कर अपनी ढाणी में चला गया। अगले दिन आकर दुकान संभाली तो दुकान की पीछे की दीवार टूटी हुई थी। अंदर से सामान गायब था। चोर दुकान से करीब 20 हजार रुपये की नकदी चुरा ले गए। मामले की सूचना सदर पुलिस को मिली तो मौके पर पहुंची। पुलिस की जांच में यह माना जा रहा है कि नशेड़ियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस आरोपियों को पकड़ने में जुट गई है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
फतेहाबाद। चोरों द्वारा दुकान की तोड़ी हुई दीवार।