पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Gohana News Haryana News Broken Electric Pole In The Air With Strong Winds

तेज हवा के साथ अाई बािरश में टूटे बिजली के पोल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गन्नौर | क्षेत्र में बुधवार रात को तेज हवा के साथ हुई बरसात ने काफी नुकसान किया। शहर व देहात में गन्नौर के दोनों सब डिविजन के अंतर्गत आने वाले एरिया में करीब 20 बिजली के पोल टूट गए। जिसके बाद बिजली गुल हो गई। अगले दिन यानि गुरुवार को दिनभर निगम कर्मी टूटे बिजली के पोल बदलने में जुटे रहे। निगम का दावा था कि 50 फीसद काम कंप्लीट हो चुका है, देर शाम तक बिजली सप्लाई सुचारू कर दी जाएगी। वहीं, 42 एमएम बरसात होने से शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में प्रशासन की पोल खुल गई। पानी की निकासी सुचारू न होने से सड़कों व गलियों में दिनभर पानी खड़ा रहा। जिसके चलते दुपहिया वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
खबरें और भी हैं...