- Hindi News
- National
- Kaithal News Haryana News Bullet Bike Seized After Chanting Firecrackers For Rs 32500
पटाखे बजाने पर 32,500 का चालान कर जब्त की बुलेट बाइक
कैथल | गांव क्योड़क में शरारती तत्वों द्वारा बुलेट पटाखे बजाकर लोगों को परेशान करने की शिकायतों के बाद पुलिस ने चालान किए। इस दौरान पटाखे बजाकर दहशत फैलने वाले बुलेट चालक को काबू करके 32500 का चालान किया और बाइक भी जब्त कर ली गई। चौकी प्रभारी राजबीर सिंह ने बताया कि टीम ने सरकारी स्कूल को जाने वाली मुख्य गली में नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान उक्त बुलेट चालक को काबू किया। जांच करने पर चालक के पास आरसी, बीमा व लाइसेंस कुछ भी नहीं मिले।
चौकी प्रभारी राजबीर सिंह ने कहा कि शरारती तत्वों पर शिकंजा कसने के लिए ग्राम पंचायत का सहयोग भी लिया जाएगा। सरपंच बलकार आर्य ने आश्वासन देते हुए कहा कि है कि अगले कुछ दिनों में ऐसे युवकाें की पहचान कर लेंगे जिनके पास पटाखे बजाने वाली बुलेट हैं।