- Hindi News
- National
- Gohana News Haryana News Burglars Set Off Atms Loaded With 18 Lakh Cash In 5 Minutes
चोर 5 मिनट में उखाड़ ले गए 18 लाख कैश से भरी एटीएम
खंदराई गांव में खेत से लौट रहे युवक सुमित को गांव के ही युवकों ने तेजधार हथियार से हमलाकर घायल कर दिया। परिजनों ने घायल युवक को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार कर डॉक्टरों ने युवक को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। पीजीआई में उपचार के दौरान सुमित की मौत हो गई।
परिजनों ने बताया कि सुमित खेती का काम करता था। गुरुवार को सुमित का ग्रामीण संदीप के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। संदीप कहासुनी की रंजिश रखे हुए था। शाम के समय वह खेत में फसल देखने गया हुआ था। रात को वह अकेला ही वापिस लौट रहा था। संदीप का घर रास्ते में ही पड़ता है। उनके घर शादी का कार्यक्रम था। इसके चलते उनका परिवार देर रात तक जागा हुआ था। सुमित को अकेला आता देख संदीप, गुगलू और कई अन्य लोगों ने उसे घेर लिया। उनके हाथों में कुल्हाड़ी, फरसा और दूसरे तेजधार हथियार थे। संदीप ने जान से मारने की नीयत से फरसा उनकी गर्दन पर चलाया। फरसे के वार से उसका गाल और ठोडी कट गई। हमलावर उसे मृत समझकर गली में ही पड़ा छोड़कर वहां से चले गए थे।
घर में घुस बुजुर्ग पर किया हमला
गोहाना | खंदराई में गांव के ही युवक घर में तेजधार हथियार से बुजुर्ग व्यक्ति सुखबीर को घायल कर दिया। परिजनों ने घायल व्यक्ति को उपचार के लिए महिला मेडिकल कॉलेज, खानपुर कलां में भर्ती करवाया। रवि ने बताया कि बीते दिनों वह घर के पास गली में खड़ा हुआ था। उस दौरान सुमित वहां आया और उसके साथ बहस करने लगा। उसने सुमित को धमकाकर वहां से भेज दिया। देर रात करीब 11 बजे सुमित उनके घर घुस गया और कमरे में सो रहे पिता सुखबीर पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
मामले की जांच जारी
खंदराई में युवक के साथ तेजधार हथियारों के साथ मारपीट करने की शिकायत मिली थी। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया था। शुक्रवार देर रात उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। -निर्मल सिंह, प्रभारी, सिटी थाना, गोहाना।
सीसीटीवी फुटेज के आधार पर की जा रही जांच
रोहतक रोड पर एक्सिस बैंक की एटीएम मशीन चोरी करने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही मौके पर जाकर घटना स्थल का निरीक्षण किया गया। एटीएम कक्ष में लगे सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर और आसपास की दुकानों से फुटेज एकत्रित की है। फुटेज में एक काली टेप लगी हुई पिकअप गाड़ी नजर आ रही है। बैंक अधिकारियों ने अभी शिकायत नहीं दी है। फुटेज के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। -निर्मल सिंह, प्रभारी, सिटी थाना, गोहाना।
कैश डालने का कार्य एजेंसी का
बैंक ने कैश डालने का कार्य एक प्राइवेट एजेंसी को दिया हुआ है। दुकानदारों के अनुसार एटीएम मशीन बीते कई दिनों से बंद पड़ी थी। एजेंसी ने शुक्रवार को ही मशीन में कैश रखकर उसे चालू किया था। बैंक अधिकारियों के अनुसार एटीएम मशीन में करीब 18 लाख रूपए कैश डाला था। मशीन के साथ चोरी हुए कैश को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है।
पहचान छुपाने को गाड़ी पर लगाई हुई थी काली टेप
चोरों ने गाड़ी की पहचान छुपाने के लिए काली टेप लगाई हुई थी। टेप गाड़ी के बोनट, खिड़की और पीछे लगी हुई थी। टेप के कारण फुटेज में गाड़ी के नंबर और उसके ऊपर लिखा हुआ स्पष्ट दिखाई नहीं दे रहा है। पुलिस का कहना है कि गाड़ी की फुटेज को एक्सपर्ट के पास भेजा जाएगा। एक्सपर्ट टीम ही गाड़ी की जांच करेगी।
योजनाबद्ध तरीके से दिया घटना को अंजाम
चोरों ने एटीएम मशीन उखाड़ने की घटना को योजनाबद्ध तरीके से अंजाम दिया है। रोहतक रोड पर पुलिस की रात के समय गश्त अधिक रहती है। चोरों द्वारा घटना को अंजाम देने से कुछ समय पहले ही रोड से पुलिस की पीसीआर गुजरी थी। पुलिस की पीसीआर आगे निकल जाने के बाद ही चोर अपनी पिकअप को लेकर एटीएम के सामने पहुंचे। एटीएम मशीन को उखाड़ने के बाद चोरों ने शटर नीचे कर दिया, ताकि पुलिस की पीसीआर टीम को रात के समय ही घटना की जानकारी न मिल सके।
मुआवजे के लिए 72 घंटों में सूचित करना अनिवार्य
क्षेत्र के कई गांवों में तेज बरसात और ओलावृष्टि की सूचना मिली है। खराब हुई फसलों का मुआवजा बीमा कंपनी द्वारा जारी किया जाएगा। मुआवजा का लाभ लेने के लिए किसानों को बरसात व ओलावृष्टि होने के 72 घंटों में विभाग को सूचित करना होगा। किसान कार्यालय में आकर आवेदन जमा करवा सकते हैं। -राजेंद्र मेहरा, एसडीओ, कृषि विभाग, गोहाना।
जिलेभर में 8100 किसानों ने किया आवेदन
क्षेत्र में हुई बरसात व ओलावृष्टि के चलते फसलों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए जिलाभर के करीब 8100 किसानों ने आवेदन किए हैं। प्राप्त आवेदनों में से 4010 आवेदनों को ऑनलाइन किया जा चुका है। किसानों के आवेदन ऑनलाइन होने के बाद ही बीमा कंपनी के अधिकारी खेतों का निरीक्षण कर नुकसान का आंकलन करेंगे।
तेज बरसात के साथ सात गांवों में हुई ओलावृष्टि
भास्कर न्यूज | गोहाना
क्षेत्र में शनिवार दोपहर बाद तेज बरसात हुई। तेज बरसात के साथ सात गांवों में ओलावृष्टि भी हुई। तेज बरसात और ओलावृष्टि ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। बार-बार हो रही बरसात व ओलावृष्टि से गेहूं की फसलें गिर गई हैं। ओलावृष्टि का असर सरसों की फसल पर भी पड़ा है। किसानों ने सरकार से फसलों की स्पेशल गिरदावरी करवाकर मुआवजा देने की मांग की है।
शनिवार दोपहर बाद अचानक मौसम बदलना शुरू हो गया। कुछ देर बार बरसात शुरू हो गई। शहरी क्षेत्र में करीब दो एमएम बरसात हुई। जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में करीब 10 एमएम बरसात दर्ज की गई। क्षेत्र के गांव ढुराना, चिड़ाना, ज्वाहरा, भादौठी खास, बीधल, लाठ और जौली गांव में बरसात के साथ ओलावृष्टि भी हुई। किसानों का कहना है कि बीते कई दिनों से लगातार बरसात चल रही है। अधिक बरसात और ओलावृष्टि से गेहूं और सरसों की फसलों को नुकसान हुआ है। शनिवार को हुई ओलावृष्टि से गेहूं की फसलें गिर गई हैं।
किसानों का कहना है कि फसलें गिरने से दाना सही ढंग से विकसित नहीं होता है। दाना कम विकसित होने से उत्पादन पर असर पड़ता है। उत्पादन कम होने से किसानों को भारी नुकसान होगा। किसानों ने प्रशासन से सभी किसानों के खेतों की स्पेशल गिरदावरी करवाने की मांग की।
भिगान चौक पर हादसा
निर्माणाधीन पुल के पिलर से टकराया ट्राला, गैस कटर से कैबिन काट 2 घंटे में निकाला ड्राइवर
खंदराई में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत
भास्कर न्यूज | गोहाना
फव्वारा चौक पर चोर एक्सिस बैंक की एटीएम मशीन उखाड़कर ले गए। चोरों ने एटीएम मशीन उखाड़ने की घटना को मात्र पांच मिनट में ही अंजाम दिया। पास की दुकानों की सीसीटीवी फुटेज के अनुसार चोर पिकअप गाड़ी लेकर देर रात करीब 2:12 बजे एटीएम के सामने आते हैं और पांच मिनट बाद 2:17 बजे मशीन को उखाड़कर अपने साथ ले जाते हैं। मशीन में करीब 18 लाख रूपए कैश बताया जा रहा है। सूचना के बाद पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। मामले की जांच के लिए पुलिस ने एटीएम की डीवीआर और आसपास की दुकानों से सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ली है।
एक्सिस बैंक की गढ़ी उजाले खां शाखा ने रोहतक रोड पर फव्वारा चौक के पास एटीएम लगाया हुआ है। मुख्य रोड पर होने के चलते एटीएम रात के समय भी खुला रहता है। देर रात करीब दो बजे के बाद एटीएम के सामने एक पिकअप आकर रूकती है। चोरों ने एटीएम मशीन को रस्से से बांधकर खिंचा और गाड़ी के अंदर लोड कर लिया। चोर मात्र पांच मिनट में ही घटना को अंजाम देकर वहां से निकल गए। एटीएम मशीन को उखाड़ते समय दरवाजे पर लगे सीसे और गेट भी टूट गया। दरवाजे के सीसे दुकान के अंदर और बाहर रोड पर बिखरे हुए थे। एटीएम मशीन चोरी होने की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस अधिकारियों ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
_photocaption_गन्नौर | दिल्ली से पानीपत के बीच अधूरे पड़े नेशनल हाईवे पर शनिवार सुबह करीब साढ़े 7 बजे कार बचाने के प्रयास में बजरी से भरा ट्राला अनियंत्रित होकर भिगान चौक पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर के पिलर से टकरा गया। हादसे के बाद 4-5 किमी लंबा जाम लग गया और ट्राले के कैबिन में फंसे चालक शाहुनखान को करीब दो घंटे की मशक्कत से जेसीबी, हाइड्रा क्रेन व गैस कटर से कैबिन काट बाहर निकाला। घायल चालक को समालखा के स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। यातायात करीब साढ़े 4 घंटे बाद सुचारू हो पाया। मुरथल थाना प्रभारी सुमित ने बताया कि चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया।*photocaption*
गोहाना . एटीएम चोरी की घटना का निरीक्षण करते डीएसपी विरेंद्र।
बरसात व ओलावृष्टि से गेहूं व सरसों की फसलों को अधिक नुकसान, मुआवजा के लिए 8100 किसान कर चुके आवेदन
पानीपत | रविवार 15 मार्च, 2020**