पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Gharaunda News Haryana News Businessmen Burn The Hallika And Embrace Each Other With A Rosary

व्यापारियाें ने हाेलिका दहन कर एक दूसरे को गुलाल लगाकर गले लगाया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

करनाल | व्यापारी और सर्राफा एसोसिएशन ने सर्राफा चौक पर सोमवार शाम होली का कार्यक्रम अायोजित किया। लोगों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर बधाई दी गई। इसमें बड़ी संख्या में सभी धर्मों के लोगों व व्यापारियों ने भाग लिया। पहले सर्राफा एसोसिएशन के प्रधान कुलयश मक्कड़, प्रदेश प्रवक्ता किशोर नागपाल, अंशुल बंसल और दीपक गुप्ता, टोनी अग्रवाल, नवनीत सिंह गोल्डी, तरुण बंसल, सतीश गर्ग, प्रभव बंसल, अनिल गोयल, तीरथ मल्होत्रा, अनिल गुप्ता, महादेव पांडे अादि ने पूजा अर्चना कर होलिका दहन किया। इसके बाद एक दूसरे को गुलाल लगाकर गले मिले और शुभकामनाएं दीं। व्यापारियों ने लोगों से प्रेम व भाई चारे के साथ रहने और त्योहार मनाने की अपील की।

करनाल. व्यापारी और सर्राफा एसोसिएशन ने सर्राफा चौक पर होली कार्यक्रम में एक दूसरे को गुलाल लगाया।
खबरें और भी हैं...