पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kalanwali News Haryana News Businessmen Made Aware In Income Tax Awareness Camp

इनकम टैक्स जागरूकता शिविर में व्यापारियों को किया जागरूक

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कालांवाली| वित मंत्रालय ने अनाज मंडी में संयुक्त आयकर आयुक्त अनिल कुमार लुवाना के नेतृत्व में इनकम टैक्स जागरूकता शिविर लगाया गया। इस शिविर में शहर के आढतियों, फैक्ट्री संचालक व अन्य व्यापारियों ने भाग लिया। शिविर में आयकर विभाग के सहायक संयुक्त आयुक्त विरेंद्र सिंह यादव,आयकर अधिकारी धर्मपाल चौधरी व यशपाल ग्रोवर ने विशेषतौर पर शिरकत की।आयकर अधिकारी धर्मपाल चौधरी ने व्यापारियों को विभाग ने शुरू की गई विवाद से विश्वास योजना की जानकारी देते हुए बताया कि इस योजना में आयकर दाता को लंबित विवादों से छुटकाना पाने का बढ़िया मौका है। क्योंकि इस योजना के तहत व्यापारी को मात्र टैक्स की राशि जमा करवानी है। ब्याज व जुर्माना माफ कर दिया। उन्होंने चालू वित वर्ष के टैक्स भी 15 मार्च तक भरने के लिए कहा ताकि विवाद पैदा ही न हो। अगर इसके बावजूद कोई दिक्कत या समस्या पेश आती है तो वे आयकर विभाग के अधिकारियों के ध्यान में लाएं।
खबरें और भी हैं...