- Hindi News
- National
- Jhajjar News Haryana News Call Not To Get Caught In The Wheel Of Drugs With Tricks
चालकाें से मादक पदार्थों के चक्र में न फंसने का अाह्वान
टैक्सी स्टैंड पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा मादक पदार्थों के दुरुपयोग तथा समाधान और ट्रैफिक रूल व रोड सेफ्टी विषय पर एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के चेयरमैन एवं जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुदेश शर्मा के निर्देश अनुसार किया गया।
जागरूकता शिविर की अध्यक्षता जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अंकिता शर्मा ने की। शिविर का आयोजन ट्रैफिक पुलिस, स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से किया गया। जागरूकता शिविर में डालसा सचिव अंकिता शर्मा व डाॅ. जसदीप सलूजा मनोरोग विशेषज्ञ, बलजीत सिंह ट्रैफिक एसएचओ, एसआई सतीश कुमार व ट्रैफिक को ऑर्डिनेटर सत्यप्रकाश ने विचार साझा किए। अंकिता शर्मा ने चालकों से आग्रह किया कि इस बात को लेकर केवल अपने तक सीमित न रखें बल्कि अपने आसपास इस बात का ध्यान रखें कि कोई भी व्यक्ति मादक पदार्थों के सेवन के चक्र में न फंसे। इस प्रकार की कोई भी जानकारी मिलती है तो उस व्यक्ति की हर संभव मदद करें तथा समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करें। स्वास्थ्य विभाग से मनोरोग विशेषज्ञ डाॅ. सलूजा ने उपस्थित चालकों को विभिन्न प्रकार के मादक पदार्थों के विषय में तथा उनके दुरुपयोग के विषय में समझाया तथा किस प्रकार से मादक पदार्थ किसी परिवार को सामाजिक तथा आर्थिक रूप से प्रभावित करते हैं।
शिविर में लोगाें को जागरूक करते हुए सीजेएम अंकिता शर्मा।