पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Fatehabad News Haryana News Camp Organized In Dhangad Under National Nutrition Fortnight Program

राष्ट्रीय पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत धांगड़ में लगाया शिविर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

आयुष विभाग द्वारा राजकीय कन्या उच्च विद्यालय धांगड़ में राष्ट्रीय पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत पोषण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एएमओ जीएडी धांगड़ ने डॉ. दिनेश कुमार ने बच्चों का पोषण आहार व रक्ताल्पता के बारे में जागरूक किया। इसके अतिरिक्त उन्होंने कोरोना वायरस से बचाव के लिए बरती जाने वाली सावधानियों बारे विस्तारपूर्वक जानकारी दी। एचएमओ पीएचसी बड़ोपल से डॉ. कल्पना जोशी ने किशोरियों संबंधित रोगों के बारे में जानकारी दी। सीमा यादव ने बच्चों को प्राणायाम एवं योग के बारे में बताया। शिविर में कुल 81 बच्चों की जांच की गई और उनको औषधियां वितरित की गई। इस मौके पर होम्योपैथिक फार्मासिस्ट रहीश, स्कूल प्रभारी दिनेश कुमार, सतीश, दीपक आिद मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...