- Hindi News
- National
- Sirsa News Haryana News Campaign Launched To Provide Free Ration To The Needy
जरूरतमंदों को फ्री राशन मुहैया करवाने के लिए चलाई मुहिम
सिरसा| युवा क्लब लक्ष्य 2020 खैरेकां व उधम एनजीओ सिरसा ने समाजसेवा क्षेत्र में एक अनूठी पहल करते हुए जरूरतमंदों तक नि:शुल्क राशन पहुंचाने की मुहिम ‘’गरीब का मुख गुरु की गौलख शुरू की है। इस मुहिम के तहत प्रधान लवप्रीत खैरेकां, नवजोत रंधावा, प्रिंस कंबोज को महत्त्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई है।
प्रधान लवप्रीत खैरेकां ने बताया कि क्लब सामाजिक सरोकारों से जुड़ा है और क्लब का प्रमुख उद्देश्य समाजहित कार्य करना है। इसी कड़ी में अब यह मुहिम शुरू की गई है जिसके तहत जरूरतमंद परिवार हो जिसके घर कोई कमाने वाला ना हो, उस तक नि:शुल्क राशन पहुंचाया जाएगा। इस दौरान मोबाइल नंबर 9050324180 भी जारी किया गया है, जहां जरूरतमंद न केवल अपनी जरूरत बता सकता है बल्कि सहयोगी मुहिम से जुड़कर इस नेक कार्य में अपनी आहुति डाल सकता है। इस टीम में सन्नी वधवा, सोनू सिरसा, लोकेश सिरसा, प्रिंस कंबोज, अनिल पंजुआना, प्रवेश पंजुआना, अनिल ढिढारिया, शुभम भाट, कुलदीप कंंसुभी, विक्रम वाल्मीकि, अमित हैंडबाल, रोहित सालमखेड़ा, गोपी प्रोफेसर, अमृत संधु, बिट्टïू बैनीवाल, अनिल मीरपुर कॉलोनी, गुरमेश भुर्ज, कुशागार आदि मौजूद रहे।