पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

समस्याओंं के समाधान के लिए चलाएंगे अभियान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सोनीपत | जन समस्याअाें के समाधान के लिए जन अभियान चलाया जाएगा। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व चेयरमैन अशोक छाबड़ा ने देवड़ू गांव में ग्रामीणों की सभा में यह कहा। छाबड़ा ने कहा नगर निगम चुनाव न होने के की वजह से गांव में समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है। गांव में जलभराव और आवारा पशु की समस्या से लोग परेशान हैं। लोग निगम कार्यालय जाते हैं लेकिन महज आश्वासन ही दिए जाते हैं। कभी अधिकारी सीट पर नहीं मिलते। उन्होंने ग्रामीणों की आवाज उठाकर समस्याओं के समाधान की मांग की। इस मौके पर कांग्रेस के प्रधान प्रदीप गौतम, पूर्व पार्षद भूपेन्द्र गहलवात, जिला महिला कांग्रेस की प्रधान शीला अंतिल, रीना अंतिल, सावित्री मलिक, ऋषि आदि मौजूद रहे।
खबरें और भी हैं...