पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sirsa News Haryana News Can Increase Immunity Power To Prevent Corona Virus Sapra

इम्यूनिटी पावर को बढ़ाकर बच सकते है कोरोना वायरस से: सपरा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

ऐलनाबाद| पतंजलि योग परिवार की ओर से सनातन धर्मशाला में चल रही योग क्लास में तहसील प्रभारी मुख्य योग शिक्षक हेमराज सपरा व महामंत्री गीता बेनीवाल ने योग अभ्यास करवाये। मुख्य योग शिक्षक हेमराज सपरा ने योग ऋषि स्वामी रामदेव द्वारा कोरोना वायरस से बचने के बताए गए उपायों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सबसे पहले हमें अपनी इम्यूनिटी पावर को बढ़ाना है। डरना नहीं प्रहार करना है, उसके लिए घरेलू उपचार के साथ साथ प्राणायाम बहुत ही सहायक है।

सुबह-सुबह भस्त्रिका प्राणायाम 5 मिनट, कपालभाति प्राणायाम 10 मिनट, अनुलोम विलोम प्राणायाम 10 मिनट के साथ-साथ सूर्य नमस्कार,उष्ट्रासन,पश्चिमोत्तानासन, मंडूकासन, पवनमुक्तासन, ताड़ासन, करके हम अपने आप को मजबूत बना सकते हैं। घरेलू उपचार में गिलोय यानी के अमृता बेल का काढा बनाकर पिया जाए तो बहुत ही फायदेमंद है। इसे ज्वरनाशक भी कहा जाता है किसी भी प्रकार का बुखार हो उसमें यह लाभ करती हैं। सर्दी खांसी दूर भगाए, डायबिटीज के रोगियों के लिए लाभदायक है।
खबरें और भी हैं...