पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Cheeka News Haryana News Car Collided With Bus Collision On Kaithal Patiala Main Road

कैथल-पटियाला मुख्य मार्ग पर बस की टक्कर से कार पलटी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कैथल-पटियाला मुख्य मार्ग पर गांव पोलड़ के पास बस व कार की आमने सामने की टक्कर हो गई। बस से टकराने के बाद कार ने कई पलटी खाई और सड़क किनारे से दूर खेतों में जा गिरी। इस दुर्घटना में कार चालक को मामूली चोटें आई हैं। गनीमत यह रही कि बड़ा हादसा होने से बच गया। सीवन की ओर से कार चालक सोनू अपनी कार में अकेला चीका जा रहा था।

गांव पोलड़ के पास सामने से आ रही बस और कार की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। कार बस से टकराने के बाद कई पलटी खाने के बाद खेतों जा गिरी। इसमें कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

मगर चालक को कुछ चोटें आई हैं। बस में सवार यात्रियों ने कार में फंसे चालक को कड़ी मशक्कत से सुरक्षित बाहर निकाला।

सीवन | सड़क हादसे में दुर्घटनाग्रस्त बस।

सीवन | सड़क हादसे में दुर्घटनाग्रस्त कार।
खबरें और भी हैं...