पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Yamunanagar News Haryana News Car Collided With Tree Death Of Young Man Family Charges People Of Liquor Contractor Were Behind

पेड़ से भिड़ी कार, युवक की मौत, परिवार का आरोप-शराब ठेकेदार के लोग पीछे लगे थे

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रादौर | एसके रोड से गांव खुखनी मोड़ पर एक कार पेड़ से जा टकराई। इसमें एक युवक की मौत हो गई। युवक के परिजनों ने आरोप लगाया कि कार के पीछे रादौर एरिया के शराब ठेकेदार के लोग लगे थे। उन्होंने कार को पीछे से टक्कर मारी और इससे हादसा हुआ है। युवक के परिजनों ने इसे हत्या करार दिया है। युवक के शव का कुरुक्षेत्र में पोस्टमार्टम हुआ और लाडवा पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया है। वहीं पुलिस ने रादौर और अन्य जगह छापेमारी की। गांव धनौरा जागीर निवासी रविंद्र कुमार ने लाडवा पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रविवार रात वह अपने साथी राजेश कुमार निवासी घिलौर के साथ रिट्ज कार से गांव गुमथला गया था। जब वह वापस लाडवा आ रहा था तो रादौर एरिया के शराब के ठेकेदारों व उनके कारिंदों ने डिजायर और इनोवा से उनका पीछा किया। गांव खुर्दबन-धनौरा के पास शराब के ठेकेदारों की कार ने उनकी कार को टक्कर मारी जिस कारण वह डर गए और उन्होंने कार को भगा लिया। शराब के ठेकेदारों व उनके कारिेंदो ने उनका पीछा जारी रखा। जब वह एसके रोड पर खुखनी मोड़ के पास पहुंचे तो सत्कार ढाबे के पास शराब के ठेकेदारों ने उनकी कार को पीछे से फिर टक्कर मारी जिससे उनकी कार सड़क किनारे खड़े सफेदे के पेड़ से जा टकराई। कार में सवार उसके साथी राजेश कुमार की मौत हो गई। आरोप है कि दुर्घटना के बाद शराब के ठेकेदारों ने घायल हुए रविंद्र कुमार पर हमला भी किया। बाद में ठेकेदार और कारिंदे मौके से फरार हो गए। पुलिस ने घायल रविंद्र की शिकायत पर शराब ठेकेदार सोनू, विनय, अनेज, कल्लू व 5-6 अन्य के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज किया है। थाना लाडवा प्रभारी इंस्पेक्टर राजपाल ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर हत्या का मामला दर्ज किया है।
खबरें और भी हैं...