- Hindi News
- National
- Bahadurgarh News Haryana News Car Driver Injured In Car Collision Near New Village Chaik
नया गांव चाैक के पास कार की टक्कर से गाड़ी चालक घायल
बहादुरगढ़ | परिवार समेत बहादुरगढ़ से नया गांव जा रहे एक गाड़ी चालक मोनू को नया गांव चौक के निकट तेज गति से अा रही कार ने टक्कर मार दी। इसमें गाड़ी सवार मोनू घायल हो गया, जबकि उसके बच्चे किसी तरह से बच गए। एचएल चौकी पुलिस ने घायल के बयान पर टक्कर मारने वाले गाड़ी चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस को दी शिकायत में मोनू ने बताया कि वह दस मार्च को अपनी गाड़ी में प|ी व बच्चों के साथ बहादुरगढ़ से नया गांव की ओर जा रहा था। जब नया गांव चौक के पास पहुंचा तो इसी दौरान रोहतक की तरफ से आ रही एक कार उसकी गाड़ी में सीधी टक्कर दे मारी। मोनू के अनुसार इसमें मुझे चोटें लगी। राहगीरों की मदद से उसे इलाज के लिए बहादुरगढ़ के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है।