- Hindi News
- National
- Jhajjar News Haryana News Car Riders Miscreants Looted 67 Thousand From Company Employee On The Pretext Of Giving Lift
लिफ्ट देने के बहाने कार सवार बदमाशों ने कंपनी कर्मचारी से ~67 हजार लूटे
लिफ्ट देने के बहाने कार सवार चार बदमाशों ने एक प्राइवेट कंपनी में कार्यरत कर्मचारी से की लूट। गिजाड़ौद कट के पास चलती कार में बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया और 67 हजार रुपए, बैंक खाते से 3 हजार और मोबाइल लूटकर झज्जर से 45 किलोमीटर दूर खेतों में डालकर फरार हो गए। किसी तरह पीड़ित कर्मचारी पहले काेसली थाना गया और फिर झज्जर आकर पुलिस में शिकायत दी। अब पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
यह घटनाक्रम कड़ौदा गांव निवासी 34 साल के कृष्ण पुत्र सतवीर के साथ गुरुवार सुबह 5:30 बजे हुआ। कृष्ण रेवाड़ी के बाबल स्थित एक कंपनी काम में करता है, जाे मारुति के लिए पार्ट बनाने का काम करती है। गुरुवार सुबह उसने गांव से बाहर बाईपास से रेवाड़ी जाने के लिए एक सफेद रंग की बिना नंबर की कार से लिफ्ट ली। उसमें दो लोग सवार थे। कार िगजाड़ौद गांव के पास रुकी तो उसमें दो लोग और बैठ गए। इसके बाद कार रवाना हुई तब चालक को छोड़कर चलती कार में तीनों लोगों ने उसको बुरी तरीके से पिटाई शुरू कर दी और उसके बैग में खोजबीन करके 60 हजार रुपए निकाले, पर्स में 7 हजार रुपए थे वे लिए, मोबाइल छीन लिया। यहां तक कि उसके एटीएम कार्ड से भी 3 हजार रुपए निकलवा िलए। 20 मिनट तक वाे उसे गाड़ी में ही पीटते रहे और कनीना रोड पर खेतों के पास उतार कर फरार हो गए।
बदमाश इतने शातिर थे कि पूरी प्लानिंग के साथ कृष्ण के साथ लूटपाट की। कृष्ण ने बताया कि कार के अंदर पीटते पीटते उन्होंने उसका मोबाइल लिया और कहा कि अपनी कंपनी में फोन करो और कहो कि वह अाज नहीं आ सकता। घर के सदस्य बीमार हैं और उनके लिए दवा लानी है। डर के मारे कृष्ण ने कंपनी में फोन लगाया और अपने सुपरवाइजर को यह बात बोल दी। ऐसे में बदमाशों का मकसद सिर्फ यह था कि कंपनी में अगर वाे समय पर नहीं पहुंचता तो घर वालों को फोन चला जाता अाैर उसकी तलाश शुरू हो जाती। लिहाजा उन्होंने कृष्ण से फोन कराया। लुटेरे बदमाश कितने हाईटेक भी थे इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि मारपीट के दौरान उन्होंने कृष्ण के पर्स से एसबीआई का कार्ड निकाला और कोसली तहसील के सामने मौजूद एटीएम पर पैसे निकाले तो कार्ड ने काम नहीं किया। इसके बाद बदमाश वापस कार में आया और कृष्ण को कहा कि वह नेट बैंकिंग के जरिए अपने कोटक महिंद्रा के खाते में पैसे ट्रांसफर करें तब कृष्ण को यह बात माननी पड़ी और उसके एसबीआई के खाते में 3400 रुपए थे वह सारे कोटक महिंद्रा के खाते में ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद बदमाश ने पिनकोड पूछकर कोटक के एटीएम कार्ड से 3000 भी निकाले।
कृष्ण ने जानकारों को वापस देने थे रुपए : कृष्ण के अनुसार उसके बैग में 60 हजार रुपए थे। यह रुपए उसने घर की मरम्मत के लिए अपनी कंपनी के कुछ कर्मचारियों और झज्जर में जानकारों से उधार लिए थे अब वो वापस करने के लिए ले जा रहा था तभी वह लूट का शिकार हो गया।
घायल कृष्ण।
कड़ाैदा गांव निवासी कृष्ण की शिकायत पर अज्ञात युवकों के खिलाफ रकम छीनने और मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों के सुराग के लिए हम एटीएम बैंक के सीसीटीवी और हाईवे पर मौजूद कैमरों की फुटेज देख रहे हैं। -राजेश कुमार, थाना प्रभारी झज्जर