पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Radaur News Haryana News Card Organization Gave Sports Goods To The Players

कार्ड संस्था ने खिलाड़ियों को खेलकूद का सामान दिया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

छछरौली | कार्ड संस्था की ओर से परिवर्तन प्रोग्राम के तहत एचडीएफसी बैंक के सहयोग से ताहरपुर कला के ग्राम सचिवालय में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। शिक्षा मंत्री चौधरी कंवरपाल मौजूद रहे। संस्था की उपाध्यक्ष विरेंद्र गांधी भी विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद रहीं। संस्था द्वारा स्कूल में शौचालय बनवाए गए। वहीं प्रतिभावान खिलाड़ियों को खेलकूद का सामान दिया गया। एचडीएफसी बैंक के सहयोग से परिवर्तन कार्यक्रम के तहत गांव में बनी दो आंगनबाड़ी भवनों में वॉल पेंटिंग कराई है। प्रोग्राम मैनेजर पंकज शर्मा ने मुख्यातिथि को संस्था के द्वारा कराए गए कार्यों से अवगत कराया। बागवानी विभाग से जिला अधिकारी डॉ. रमेश पाल सैनी ने बागवानी की उन्नत किस्मों के बारे में जानकारी दी। पंकज शर्मा, हरनेक सिंह, गुरमीत सिंह, रितु रानी, बबीता, नवनीत कौर, श्याम ताहरपुर, तसव्वर, रविंदर व मनदीप मौजूद रहे।
खबरें और भी हैं...