- Hindi News
- National
- Jagadhari News Haryana News Carriage Xi Won Inter Shop Trophy By Defeating Electrical Xi By 63 Runs
कैरिज इलैवन ने इलेक्ट्रिकल इलेवन को 63 रन से हराकर जीती इंटर शॉप ट्राॅफी
रेलवे ग्राउंड में खेले जा रहे इंटर शॉप क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में कैरिज इलैवन ने इलेक्ट्रिकल इलेवन को 63 रन से हराकर ट्राॅफी पर कब्जा कर लिया। खिलाड़ियों को व मैच में सहयोग देने वालों को मुख्य कारखाना प्रबंधक सुधांशु पंवार ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इलेक्ट्रिकल इलेवन के कप्तान नीरज ने टॉस जीतकर कैरिज इलेवन के कप्तान पंकज कुमार को फील्डिंग के लिए आमंत्रित किया। कैरिज इलेवन के वसीम ने शानदार 63 रन बनाए और नाबाद रहे।
ओम प्रकाश ने 46 रन की नाबाद पारी खेल कैरिज इलेवन के स्कोर को 135 रन पर पहुंचाया। इलेक्ट्रिकल इलेवन की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही। सलामी बल्लेबाज अजब सिंह 16 रन पर रन आउट हो गए।उसके बाद इलेक्ट्रिकल इलेवन का कोई भी बल्लेबाज पिच पर ज्यादा देर नहीं टिक पाया। टीम मात्र 16 ओवरों में 72 रन बनाकर आउट हो गई। मौके पर डिप्टी सीईई प्रेम सिंह मीणा, डिप्टी सीएमएम श्वेतकेतु मिश्रा , डिप्टी सीएमई वेद भूषण, डिप्टी सीएमई जीसी सिंह, वर्कशाप स्पोर्टस ऑफिसर भीष्म मित्तल डब्ल्यूएम श्याम बाबू, एसएमएम निखिल गुप्ता, अनिल गुप्ता, एपीओ विनोद कुमार, एडब्ल्यूएम अनिल मिश्रा,सीनियर एकाउंट ऑफिसर विनय शर्मा, मंडल खेल सचिव शशि बक्शी मौजूद रहे।
जगाधरी वर्कशाप | इंटर शॉप ट्राॅफी की विजेता टीम।