पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Narwana News Haryana News Case Against 3 People For Cheating On Job Fraud

नौकरी का झांसा देकर धोखाधड़ी करने पर 3 लोगों के खिलाफ केस

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सदर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ नौकरी का झांसा देकर धोखाधड़ी व जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया है। मांडी कलां निवासी दिलबाग ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कर्मवीर निवासी खरडवाल का उनके घर आना जाना था। इसी दौरान उसने उसे लालच दिया कि वे उसके लड़के को हरियाणा पुलिस में भर्ती करवा सकते हैं।

कर्मवीर ने कहा कि मेरे संबंध ऐसे लोगों से हैं, जो रुपयों में काम करवा देेते हैं। दिलबाग ने अपने बेटे के भविष्य को लेकर कर्मवीर की इस बात पर विश्वास कर दिया और कर्मवीर व उसके साथी विजय निवासी भैणी बादशाहपुर व राजेन्द्र निवासी किराडा (जिला हिसार) को 9 लाख रुपए दे दिए।

कर्मवीर ने यह भी कहा था कि अगर बेटा गुरमीत नौकरी नहीं लगा तो उसके रुपये ब्याज सहित लौटा दिए जांगे, लेकिन जब दिलबाग के लड़के का नाम 2 फरवरी 2019 को आउट हुई लिस्ट में नहीं आया तो उसने अपने रुपए वापस मांगे, लेकिन आरोपियों ने रुपए देने से इनकार कर दिया और उसे दोबारा रुपए मांगने पर बुरा अंजाम भुगतने और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...