- Hindi News
- National
- Jind News Haryana News Case Filed Against 4 In Laws For Beating Up With Married Women
दाे विवाहिताअाें से मारपीट करने पर 4 ससुरालियाें के खिलाफ केस दर्ज
दहेज लाने के लिए विवाहिता से मारपीट करने के आरोप में महिला थाना पुलिस ने ससुराल पक्ष के 4 लोगों पर विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। ईगराह गांव की युवती कविता ने महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी और उसकी बहन सोनिया की शादी करीब डेढ़ वर्ष पहले सामणपुरी निवासी तेजपाल और कर्मपाल के साथ हुई थी।
शादी में उनके माता-पिता ने अपनी हैसियत अनुसार दान-दहेज दिया था। लेकिन शादी के बाद से ही उसकी ससुराल पक्ष के लोग अाैर दान-दहेज की मांग करने लगे। बार-बार उनको दहेज न लाने पर ताने दिए जाने लगे और उनके साथ पति पेजपाल, कर्मपाल, सास कमलेश ससुर शीलकराम द्वारा मारपीट की जाने लगी। ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा बार-बार मारपीट करने को लेकर कई बार पंचायत भी हुई। पंचायत में ससुराल पक्ष के लोग अपनी गलती मानकर उनको वापस अपने साथ ले जाते थे और वहां जाकर दोबारा फिर मारपीट की जाने लगी। उसने आरोप लगाया कि उसका ससुर उनको गलत नीयत से देखता था और कई बार छेड़छाड़ करने की कोशिश की। जांच अधिकारी एएसआई मोनिका ने बताया कि पुलिस ने ससुराल पक्ष के तेजपाल, कर्मपाल, कमलेश, शीलकराम के खिलाफ दहेज मांगने, मारपीट करने समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।