- Hindi News
- National
- Uchana News Haryana News Case Filed Against 45 In Various Police Stations For Contempt Of Court Orders
कोर्ट के आदेशों की अवमानना करने पर विभिन्न पुलिस थानों में 45 के खिलाफ मामला दर्ज
जींद | पुलिस ने कोर्ट के आदेशों की अवमानना करने पर 45 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में लगी हुई है।
शिवानी राणा जेएमआईसी की कोर्ट में जुलानी गांव के रविंद्र सिंह का केस चल रहा था, लेकिन वह पेश पर नहीं पहुंचा। उसने पेशी पर न आकर कोर्ट के आदेशों की अवमानना की है। इस पर कोर्ट ने 30 मार्च 2019 को उसे पीओ घोषित कर दिया। अब सदर थाना पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इसी तरह शिवानी राणा की कोर्ट ने सालवन गांव के राममेहर, यूपी के गांव राशि निवासी रामजी के खिलाफ भी कोर्ट के आदेशों की अवमानना करने पर केस दर्ज करवाया है। इसके अलावा पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने सर्वप्रीत कौर जेएमआईसी सफीदों के आदेशों पर भागखेड़ा निवासी अनिल कुमार, गांगोली निवासी शमशेर सिंह, जामनी गांव निवासी राजकुमार और धड़ौली गांव की नीलम रानी, पटौदी रोड निवासी अमीरा पूरे, मोरखी गांव के राजेश कुमार के खिलाफ भी कोर्ट के आदेशों की अवमानना करने के आरोप में केस दर्ज करवाया है।
सिविल लाइन थाना पुलिस ने अरविंद कुमार बंसल सीजेएम के आदेश पर जनकपुरी वेस्ट दिल्ली के अजीत, चंद्रलोक काॅलोनी जींद के कृष्ण, नारनौंद के राजीव, बूढ़ाबाबा बस्ती की राजपति, सतीश उर्फ लाला, भिवानी रोड स्थित आश्रम बस्ती निवासी तिलक राज, एमसी काॅलोनी लोहिया बाजार के अमन, आदर्श काॅलोनी जींद के बिट्टू, हरिसिंह काॅलोनी पानीपत के सलीम, बोहतवाला गांव के गोविंद, अशरफगढ़ गांव के सोनू पांचाल, गुलशन, भूपेंद्र, सतीश और एसीजेएम आर्या शर्मा की कोर्ट ने गुलाब सिंह, नरेंद्र, दीदार, सोनू, सूरज प्रकाश, मुरारी तथा जेएमआईसी सरिता सोलंकी की कोर्ट जींद ने अभिषेक, जेएमआईसी राजेश कुमार जींद की कोर्ट ने रमेश, जेएमआईसी सुखदेव सिंह की कोर्ट ने सुनील, प्रदीप, नवीन, बलजीत, धर्मबीर चौहान, सीजेएम अरविंद कुमार बंसल की कोर्ट ने राजकुमार, प्रदीप, जेएमआईसी सरिता सोलंकी की कोर्ट ने दिनेश गुप्ता, एसीजेएम खत्री सौरभ की कोर्ट ने हैबतपुर गांव के जगदीप, जेएमआईसी अभिमन्यु राजपूत की कोर्ट ने गोहाना के विजय कुमार, जेएमआईसी शिवानी राणा की कोर्ट ने करनाल के नोरता गांव के महेंद्रपाल और दिनेश गुप्ता, ब्रिज, एसीजेएम आर्या शर्मा की कोर्ट ने विश्वकर्मा काॅलोनी के रामअवतार, गुनीत अरोड़ा की कोर्ट ने हनुमानगढ़ के महीपालो का मोहल्ला निवासी हरीश के खिलाफ कोर्ट के आदेशों की अवमानना करने के आरोप में केस दर्ज करवाया है।