पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Gohana News Haryana News Case Filed Against Two Women For Constructing A Building Without Approval In Khandrai

खंदराई में बिना मंजूरी भवन निर्माण करने पर दो महिलाओं पर केस दर्ज

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गोहाना |खंदराई गांव में बिना मंजूरी लिए दो महिलाओं ने भवन का निर्माण करा दिया। जिला नगर योजनाकार सोनीपत की तरफ से नोटिस भी जारी किए गए, लेकिन भवन का निर्माण कार्य बंद नहीं हुआ। मामला मुख्यालय के संज्ञान में पहुंचा तो आला अधिकारियों ने कार्रवाई करने के आदेश दिए। डीटीपी, सोनीपत ने इस बारे में थाना शहर गोहाना को लिखा था। जिस पर कार्रवाई करते हुए थाना शहर, गोहाना ने दीपिका और पूजा निवासी मोई हुड्डा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। डीटीपी के अनुसार जींद रोड पर खंदराई गांव के पास कुछ लोगों ने बिना मंजूरी लिए ही अवैध रूप से भवन का निर्माण कराया हुआ हैं। जबकि नियमानुसार कंट्रोल एरिया में भी भवन का निर्माण करने से पहले टीपीटी कार्यालय से मंजूरी लेनी होती है।
खबरें और भी हैं...