- Hindi News
- National
- Bawal News Haryana News Case Filed For Assault On 9 Members Of Same Family In Dispute Over Drain
नाली को लेकर हुए विवाद में एक ही परिवार के 9 सदस्यों पर मारपीट का मुकदमा दर्ज
रेवाड़ी | बावल थाना पुलिस ने गांव बीदावास निवासी एक व्यक्ति की शिकायत पर नाली की सफाई को लेकर हुए विवाद में एक ही परिवार की तीन महिलाओं सहित 9 सदस्यों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया है। फिलहाल मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।गांव बीदावास निवासी रामप्रसाद ने बताया कि 8 मार्च को को वह अपने घर के बाहर से नाली की सफाई कर रहा था। उससे अगला घर उसके पड़ोसी शादी राम का है। आरोप है कि जब रामप्रसाद नाली की सफाई करने लगा तभी शादी राम के परिवार के सदस्यों ने इसको लेकर एतराज जताते हुए उसको मना किया। तत्पश्चात दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया जिसके बाद आरोप है कि पड़ोसी प्रकाश, रामनिवास, शादीराम, बबली, रेखा, संजय सहित परिवार तीन-चार बच्चों ने उस पर हमला बोल दिया। इस दौरान उसके साथ जमकर मारपीट की गई।