- Hindi News
- National
- Jind News Haryana News Case Filed For Making A Video Call On A Woman Commission Member39s Phone
महिला आयोग की सदस्य के फोन पर वीडियो कॉल करने पर एक पर केस दर्ज
महिला आयोग की सदस्य के मोबाइल फोन पर बार-बार वीडियो कॉल कर परेशान करने के आरोपी युवक के खिलाफ महिला थाना पुलिस जींद ने विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में लगी हुई है।
महिला थाना पुलिस को हरियाणा राज्य महिला आयोग पंचकूला की सदस्य सुमन बेदी ने दी शिकायत में बताया कि एक विनोद नाम का युवक उसके मोबाइल फोन पर कई माह से वीडियो कॉल कर रहा है। ऐसा करने पर उसको समझाया भी गया था, लेकिन वह बार-बार वीडियो कॉल कर परेशान कर रहा है। उसने आरोप लगाया कि नरवाना में भी उक्त युवक ने उसका कई बार पीछा किया। जांच अधिकारी एएसआई मोनिका बताया कि शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए वीडियो कॉल करने के आरोपी युवक की पहचान कर ली है। वह युवक रोहतक जिले के गांव मायना निवासी विनोद है।