पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kaithal News Haryana News Case Of Cheating And Conspiracy Against Wife And Father In Law On Husband39s Complaint

पति की शिकायत पर पत्नी व ससुर पर धोखाधड़ी व साजिश रचने का केस

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

धोखाधड़ी कर रुपए व जेवरात हड़पने के आरोप में कैथल निवासी व्यक्ति ने अपनी प|ी व ससुर के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। आरोप है कि ससुर ने ब्लैकमेल करने की नियत से उसकी शादी अपनी बेटी से करवाई और फिर परेशान करना शुरू कर दिया। मामले की शिकायत एसपी को दी गई थी, जिसके बाद आर्थिक अपराध शाखा ने प्राथमिक जांच के बाद केस दर्ज किया।

कैथल निवासी विकासदीप ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि वह प्राध्यापक के पद पर कार्यरत है। वर्ष 2016 में राजकुमार ने ब्लैकमेल व रुपए हड़पने की नियत से अपनी बेटी की उससे शादी करवा दी थी। विकास का आरोप है कि शादी के समय उसने व उसके परिवार ने दहेज लेने से मना कर दिया था। राजकुमार ये बात मान गया और शादी में कोई दान दहेज व स्त्रीधन नहीं दिया। शगुन के तौर पर आरोपी ने अपनी बेटी को डबल बैड, टीवी व ड्रैंसिंग टेबल मना करने के बावजूद दे दी। शादी के करीब एक साल बाद प|ी ने बेटी को जन्म दिया और परिवार ने खूब खुशी मनाई, जिसमें प|ी का परिवार भी शामिल हुआ। आरोप है कि 31 अक्टूबर 2017 को राजकुमार सरकारी नौकरी से रिटायर हो गया और उसे दहेज केस में फंसाने की साजिश रची। राजकुमार ने विकासदीप से कहा कि वह रिटायरमेंट गिफ्ट देना चाहता है, जिससे विकासदीप ने मना कर दिया। आरोप है कि इसके बाद प|ी ने अपनी सास को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया उसने अपनी सास पर अपने बैंक खाते में चार लाख रुपए जमा करवाने का दबाव डाला व मना करने पर दहेज का झूठा केस दर्ज करवाने की धमकी दी। सास ने पुत्रवधू की धमकी के डर से खाते में 3.80 लाख रुपए अपने बैंक खाता से ट्रांसफर करवा दिए। आरोप है कि मई 2018 में प|ी 3.48 लाख रुपए के जेवरात जो ससुराल पक्ष ने शादी में दिए थे, 7 लाख रुपए की एफडी, 38 हजार रुपए बेटी की सुकन्या समृद्धि योजना के साथ ले गई। शिकायतकर्ता ने बताया कि मायके जाने के बाद उसने प|ी से मोबाइल पर बात की तो उसने रुपए, जेवरात व एफडी ले जाने की बात स्वीकार की, जिसकी उसने रिकॉर्डिंग कर ली। ससुर ने भी माना की उनकी बेटी को दहेज के लिए परेशान नहीं किया जा रहा, सिविल लाइन थाना पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच एसआई महाबीर सिंह को सौंप दी है।

खबरें और भी हैं...