पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Yamunanagar News Haryana News Case Of Deleting The Market Now The Board Of Industries Has Complained On The Cm Window

फड़ी बाजार हटाने का मामला, अब उद्योग व्यापार मंडल ने सीएम विंडो पर दी शिकायत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जगाधरी में फड़ी बाजार हटाने की कार्रवाई को आम आदमी पार्टी (आप) कार्यकर्ताओं ने गैर-कानूनी बताया है। अाप ने 15 मार्च काे कार्रवाई रविवार दोहराए जाने पर चौक बाजार में प्रदर्शन की चेतावनी दे रखी है।

इसके विरोध में जगाधरी के व्यापारियों ने प्रदेश व्यापार मंडल के बैनर तले एसपी, डीसी व सीएम विंडो पर शिकायत दी। आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता अनिल प्रजापति ने फड़ी बाजार हटाने की कार्रवाई होने पर सीएम का पुतला फूंक आत्मदाह की धमकी दी, जो घातक है। मंडल के लोगों ने ऐसे लोगों पर कार्रवाई की मांग की।

मेटल व अन्य व्यापारियों की मांग पर चौक बाजार जगाधरी में कई जगह बीते दो सप्ताह पुलिस व नगर निगम ने फड़ी बाजार हटवाया, लेकिन बीते रविवार कार्रवाई का अनिल प्रजापति व अन्य ने विरोध किया, जिनकी व्यापारियों से बहस भी हुई। तब अनिल प्रजापति ने फड़ी बाजार को गलत तरीके से हटाने का आरोप लगाया था। शुक्रवार को आप के जिला किसान सेल अध्यक्ष सुभाष कंबोज के नेतृत्व में तहसीलदार छोटूराम को शिकायत दी थी।

चंद लोग कर रहे राजनीति चमकाने का काम

हरियाणा प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महासचिव आशीष मित्तल ने कहा कि सीएम विंडो सहित एसपी व डीसी को पत्र के माध्यम से प्रशासन के काम मे बाधा डालने वालों और शहर का माहौल खराब करने वालो के बारे मे सूचित किया गया है। उन्होंने कहा कि चंद लोग माहौल खराब करने व राजनीति चमकाने का काम कर रहे हैं। अगर किसी को फड़ी बाजारवालों से हमदर्दी थी तो नगर निगम मेयर से अपील करते कि आधार कार्ड आधारित शहर से बाहर फड़ी बाजार की व्यवस्था हो।

खबरें और भी हैं...