- Hindi News
- National
- Kaithal News Haryana News Case On 5 For Abusing Women By Stepping Into The House And Stealing Bikes
घर में घुसकर महिलाओं से गाली-गलौज करने व बाइक चोरी करने पर 5 पर केस
हुडा सेक्टर 18 में घर में घुसकर महिलाओं से गाली गलौज करने व बाइक चोरी करने के आरोप में एक नामजद समेत चार अन्य पर सिविल लाइन पुलिस ने केस दर्ज किया है। घटना शनिवार करीब दोपहर दो बजे की है। शिकायत में हुडा निवासी रतन सिंह ने बताया कि पड़ोस में दयानंद के घर पर कुछ व्यक्ति दिन में ही शराब व अन्य नशा कर हुडदंग कर रहे थे। व्यक्ति शराब पीकर घर में घुस आए और महिलाओं के साथ गाली गलौज किया। रतन ने कहा कि शराबी ने महिला की बालियां छीनने का प्रयास किया। जब तक अंदर से पुरुष बाहर आते आरोपी घर में खड़ी बाइक चोरी कर फरार हो गया। सब इंस्पेक्टर रामलाला ने बताया कि आरोपियों पर घर में घुसकर चोरी व महिलाओं की लज्जा भंग करने की धाराओं के तहत पड़ोसी दयानंद व चार अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है ।