- Hindi News
- National
- Julana News Haryana News Case Registered Against The Teacher For Breaking The Leg Of The Girl
छात्रा की टांग टूटने के मामले में अध्यापक के खिलाफ केस दर्ज
नींद की झपकी आने पर चौथी कक्षा की छात्रा को मुर्गा बनाकर दो-तीन छात्र ऊपर बैठाने पर टांग टूटने के मामले में पुलिस ने अध्यापक संजय के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उधर खंड शिक्षा अधिकारी शिवनारायण ने स्कूल मुखियाओं को पत्र लिखकर निर्देश दिए हैं कि कोई भी अध्यापक बच्चों का दंडित या प्रताड़ित नहीं करेगा। जो ऐसा करेगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
पौली गांव की मनीषा ने बताया था कि उसकी 8 वर्षीय बच्ची गांव के सरकारी स्कूल में चौथी कक्षा में पढ़ती है। 12 मार्च को पौली गांव के प्राथमिक स्कूल में जेबीटी अध्यापक संजय ने बच्ची को नींद की झपकी आने पर मुर्गा बना दिया। बच्ची को मुर्गा बनाने के बाद उसकी पीठ पर दो-तीन बच्चे बैठा दिए जिनके वजन से बच्ची की टांग टूट गई। चपरासी ने बच्ची को घर तक पहुंचाया। परिजनों ने बच्ची को जुलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल करवाया तो डाॅक्टरों ने रोहतक पीजीआई में रेफर कर दिया था।