पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhiwani News Haryana News Case Registered On 5 Crores Of Rupees In The Name Of Making Distributors And Ration Cards

वितरक व राशन कार्ड बनाने के नाम पर हड़पे करोड़ों रुपये, 5 पर केस दर्ज

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

काकड़ोली हट्‌टी निवासी विनोद कुमार नामक व्यक्ति की शिकायत पर पुलिस ने एसपी के निर्देश पर कथित रूप से सस्ता राशन उपलब्ध करवाने वाली एक कंपनी के संचालकों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। शिकायत में कंपनी संचालकों पर प्रदेशभर में राशन वितरण व वितरक बनाने की एवज में 65 करोड़ 18 लाख से अधिक की राशि हड़पने का टारगेट रखने के आरोप लगाए हैं।

गांव काकड़ोली हट्‌टी निवासी विनोद कुमार नामक व्यक्ति ने पिछले साल एसपी को मामले के संबंध में शिकायत दी थी। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में विनोद कुमार ने आरोप लगाए कि एक कंपनी कथित रूप से शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में सस्ते राशन की दुकान खुलवाने का प्रलोभन देकर लोगों से प्रतिभूति राशि के तौर पर रुपये हड़प रही हैं। जिला, ब्लॉक व गांव स्तर पर राशन वितरक बनाती है और फिर गांव में राशन की दुकान खुलवाकर दुकानदारों को प्रतिमाह 20 हजार रुपये वेतन देने का लालच देती है। इसके अलावा दुकानदारों के माध्यम से लोगों से प्रति राशन कार्ड बनवाने पर 100 रुपये हड़पती है।

शिकायत में ये भी लगाए आरोप

शिकायकर्ता ने आरोप लगाए कि कंपनी ने प्रदेश को 7007 ग्राम में बाटा हैं। के अलावा 233 ब्लॉक तथा 22 जिला स्तरीय पर वितरक बनाने की योजना है। परिवार को योजना से जोड़कर राशन कार्ड व राशन वितरक बनाने के नाम पर लोगों से रुपये ऐंठ रही है। शिकायत में बताया कि जिला वितरक से एक लाख, ब्लॉक स्तर पर वितरक बनाने पर 50 हजार, ग्रामीण दुकानदारों पर 25 हजार, शहरी दुकानदारों पर 25 हजार, प्रत्येक दुकानदार पर कम से कम 500 राशन कार्ड बनाने पर प्रत्येक राशन कार्ड के हिसाब से 100 रुपये वसूल करती है। इस हिसाब से कंपनी ने प्रदेश भर से 65 करोड़ 18 लाख की राशि हड़प करने का लक्ष्य है। शिकायत में आरोप लगाया कि आरोपियों ने लगभग 50 प्रतिशत राशि हड़प भी कर ली। शिकायत में आरोप लगाया गया हैं कि मामले में संदीप सैन, विनय पोसवाल, संजू नागर, मोहित नागर व राजेश भाठी शामिल हैं। मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। पुलिस ने फिलहाल आईपीसी की धारा 406, 420 व 120बी के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...