अलग-अलग मारपीट के मामलों में 36 लोगों पर केस
करनाल | गांव मुनक खेड़ी में घर में घुसकर हमला करने वाले 7 लोगांे पर कार्रवाई की है। राजेंद्र कुमार की शिकायत पर आरोपी सुरेंद्र, सिलेवन, प्रवीन, विकाश, अशोक, कर्मवीर, अतुल के खिलाफ केस दर्ज किया गया। वहीं गांव उचानी में मारपीट के मामले में पुलिस ने 19 लोगों पर कार्रवाई की है। सदर थाना पुलिस ने गांव सरथल जिला मुरादाबाद के जितेंद्र की शिकायत पर आरोपी मो. सारून, अजय कुमार, फुलचंद, लाल कुमार सहित 19 पर केस दर्ज किया है। इसी तरह गांव धुमसी में हमला करने वाले 4 लोगों पर कार्रवाई की है। इंद्री थाना पुलिस ने गुरमेल सिंह वासी गांव धुमसी की शिकायत पर आरोपी मलकीत, गुरपाल, देवेंद्र, गुरदीप के खिलाफ केस दर्ज किया है। गांव धुमसी में घर में घुसकर शिकायतकर्ता व अन्य परिवार जनों के साथ थप्पड़, मुक्कों व लोहे की रॉड के साथ हमला कर घायल कर दिया। गांव गगसीना में डंडों से हमला करने वाले 6 लोगांे पर कार्रवाई की है। घरौंडा थाना पुलिस ने धीरेंद्र वासी गांव गगसीना की शिकायत पर आरोपी तेजवीर, हरपाल, मंगत, विकाश, रवि व प्रदीप के खिलाफ केस दर्ज किया गया।