पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Yamunanagar News Haryana News Cash And Goods Stolen From School Cylinder And Two Shops

स्कूल से सिलेंडर व दो दुकानों से नकदी व सामान चोरी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

थाना बिलासपुर के चंगनौली गांव स्थित राजकीय माध्यमिक स्कूल से चोर गैस सिलेंडर व रसोई का अन्य सामान ले गए। वहीं बिहटा गांव में खेतों से ट्यूबवेल की केबल चोरी हुई। यमुनानगर शहर में भी चोर दो जगह दुकानों के ताले तोड़ नकदी समेत हजारों रुपए के सामान पर हाथ साफ कर गए। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। थाना बिलासपुर पुलिस को दी शिकायत में हुडा सेक्टर-17 निवासी विभा गुप्ता ने बताया कि वे चंगनौली स्थित राजकीय माध्यमिक स्कूल की हेड हैं। स्कूल से सात व आठ मार्च के बीच चोर गैस सिलेंडर व रसोई का अन्य सामान चुरा ले गए। 9 मार्च को स्कूल स्टाफ पहुंचा तो चोरी का पता चला। इसी थाने में बिहटा गांव के पवन कुमार ने बताया कि 8 व 9 मार्च के बीच उसके ट्यूबवेल से चोर ट्यूबवेल व स्टार्टर की केबल चोरी कर गए।

वहीं, थाना शहर यमुनानगर पुलिस को दी शिकायत में आजाद नगर गली नंबर-2 निवासी संदीप ने बताया कि उसकी पश्चिमी यमुना नहर पुल समीप दुकान है। जहां से 8-9 मार्च के बीच चोर 4 इंवर्टर, दो होम थियेटर और तीन हजार नकदी चुरा ले गए। अगले दिन दुकान पर पहुंचे तो ताला टूटा मिला।

पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच के बाद अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया। उधर थाना शहर पुलिस को दी शिकायत में गढ़ी गुजरान निवासी मोहम्मद आरिफ ने बताया कि उसकी गांव में ही फ्रूट की दुकान है। जहां से चोर आठ-नौ मार्च के बीच तीन हजार के फ्रूट व अन्य सामान ले गए। चोरी हुए सामान की कुल कीमत करीब 10 हजार रुपए है। पुलिस ने मौकेे पर जांच के बाद अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया।

खबरें और भी हैं...