नकदी व आभूषण चाेरी करने वाला अाराेपी काबू
सोनीपत | दिल्ली कैंप स्थित मकान से नकदी व आभूषण चोरी करने वाले अाराेपी काे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अाराेपी काे पुलिस ने काेर्ट में पेश किया, यहां से इसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। दिल्ली कैंप के रहने वाले पवन ने पुलिस को शिकायत देकर बताया था कि वह 3 मार्च को अपने परिजनों के साथ ससुराल गया था। वह होली के दिन जब वह वापस आए तो घर के ताले टूटे मिले। चोर उनके घर के अंदर से 5000 रुपए व सोने चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। जांच अधिकारी धर्मपाल ने बताया कि घर से नकदी व आभूषण चोरी करने वाले अाराेपी काे गिरफ्तार कर लिया हैं। अाराेपी से चोरी की गई नकदी के 1200 रुपए बरामद कर लिए हैं।