महिला के बैग से नकदी व जेवरात चोरी
पूंडरी | शहर में एक क्लीनिक से दवाएं लेने गई महिला के बैग से किसी व्यक्ति ने एक हजार रुपए, सोने का कोका, पैरों की चांदी की कुंडली और मोबाइल चोरी कर लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। उच्चा समाना जिला करनाल निवासी पूनम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वो अपने पति सुभाष के साथ अपने मायके पूंडरी आई थी और बेटे को दवाई दिलवाने के लिए अपने पति के साथ स्कूटी पर क्लीनिक गई। अपनी स्कूटी क्लीनिक के बाहर खड़ी करके डॉक्टर के पास दवाई लेने के लिए अंदर गई। स्कूटी के ऊपर ही उसने अपना बैग रख दिया जिसमें एक हजार रुपए, सोना का कोका, पैरों की चांदी की कुंडली और मोबाइल रखा हुआ था। जब वापस आकर देखा तो बैग से सारा सामान गायब मिला। पूंडरी पुलिस चौकी को शिकायत दी गई है।