- Hindi News
- National
- Bahadurgarh News Haryana News Cash Of Rs 15000 And Cash From House In Sankhail
सांखाैल में मकान से अाभूषण अौर 15 हजार की नकदी चाेरी
बहादुरगढ़ | गांव सांखाैल स्थित एक मकान से नगदी और सोने के गहने गायब हो गए। पीड़ित ने सेक्टर-6 थाना पुलिस को शिकायत देकर मामला दर्ज करवाया है। गांव सांखाेल में किराए के मकान में रहने वाले विपिन पांडेय ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि दिसम्बर 2019 में उसकी प|ी सांखाेल से कानपुर चली गई थी। जो फरवरी 2020 में सांखाेल वापस आई थी। आने के बाद उसकी प|ी ने अलमारी खोल कर देखा तो गले का हार, माथे का टीका, कान के बाले और नाक की नथ जो करीब चार तोले के थे और सभी अाभूषण सोने के थे व करीब 15 हजार रुपए की नकदी गायब मिलह। वहीं विपिन ने किसी परिचित पर चोरी का शक भी जताया है। सेक्टर-6 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।