- Hindi News
- National
- Uchana News Haryana News Cci Did Not Get Money From Farmers Who Sold Cotton
सीसीआई को कपास बेची किसानों को नहीं मिले पैसे
काॅटन कार्पाेरेशन अाॅफ इंडिया (सीसीआई) को किसानों ने सरकारी रेट पर अपनी कपास की फसल बेची है। कुछ किसानों के खातों में ही अब तक पेमेंट बेची गई कपास की आई है। कपास की पेमेंट को लेकर कभी किसान बैंक में अपने खातों को चेक करने के लिए चक्कर काट रहे हैं तो कभी मार्केट कमेटी कार्यालय में आकर पेमेंट न आने की शिकायत सचिव को कर रहे हैं। किसानों ने कहा कि 7 दिनों में पेमेंट आने की बात सीसीआई परचेजरों द्वारा की गई थी, लेकिन 15 दिन अपनी फसल को बेचे हो चुके हैं, लेकिन पेमेंट नहीं आ रही है। सतबीर, सत्ता, लीला ने कहा कि कहा कि बीते माह कपास की फसल को सीसीआई को बेचा था। सभी कागजात साथ में जमा करवा दिए गए थे। एक सप्ताह के अंदर पेमेंट आने बात सीसीआई अधिकारी कर रहे थे। 15 दिन से ज्यादा कपास सीसीआई को बेचे हो चुके हैं, लेकिन पेमेंट को लेकर वो चक्कर काट रहे हैं। सारे कागजात जमा करवाने के बाद भी पेमेंट नहीं आई है।
होली पर उधार लेकर घरेलू सामान लाना पड़ा। सारे कागजात जमा करवाने पर भी पेमेंट को लेकर भी बैंक तो कभी मार्केट कमेटी के चक्कर काट रहे हैं । सीसीआई के परचेज शिवांस पांडेय ने बताया कि बिल बनने के बाद किसान के खाते में पेमेंट डाली दी जाती है।